Insects found in school nutrition, Sub-Divisional Officer orders action-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यालय के पोषाहार में मिले कीड़े, उपखण्ड अधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

khaskhabar.com: शनिवार, 20 सितम्बर 2025 1:59 PM (IST)
विद्यालय के पोषाहार में मिले कीड़े, उपखण्ड अधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
रूपवास। उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल ने शनिवार को औडेलगद्दी स्थित अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पोषाहार कक्ष में रखे भोजन में कीड़े पाए गए। पोषाहार की गुणवत्ता पर गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद उपखण्ड अधिकारी ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) लखनपाल सिंह को निर्देश दिए कि पोषाहार कार्य की जिम्मेदारी निभाने वाले कार्मिकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। बंसल ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अमित शर्मा, सरपंच राजकुमार, कृष्णा भातरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement