Advertisement
चतुर्विद संघ के सान्निध्य में जैनेश्वरी मुनि दीक्षा समारोह संपन्न

दीक्षा समारोह को लेकर सुबह श्रीजी भगवान का अभिषेक किया गया और आचार्य श्री विमद् सागर ससंघ, उपाध्याय अनुभव सागर ससंघ, मुनि र्धेय सागर ससंघ एवं आर्यिका प्रज्ञामति माता ससंघ के साथ श्री चन्द्रप्रभु मंदिर आयड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे सैंकड़ों की संख्या मे जैन बन्धुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का जुलूस चन्द्र प्रभु मन्दिर से गाजे - बाजे के साथ निकला जिसमे महिला एवं पुरूष बैण्ड पर गुरू भजनों की स्वर लहरीयों पर नाचते और झूमते हुए आगे बढ रहे थे। शोभायात्रा के दीक्षा स्थल पहुंचने पर मुम्बई निवासी मोतीलाल गोटी द्वारा गुरूवरो के सानिध्य मे पाण्डाल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान संतो द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण भी किया गया।
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



