initiation ceremony in the company of union Cturvid Janeshwari Muni-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चतुर्विद संघ के सान्निध्य में जैनेश्वरी मुनि दीक्षा समारोह संपन्न

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 00:09 AM (IST)
चतुर्विद संघ के सान्निध्य में जैनेश्वरी मुनि दीक्षा समारोह संपन्न
उदयपुर। धैर्य सागर जी महाराज वर्षा योग समिति द्वारा आयड़ स्थित जैन श्वेताम्बर मंदिर परिसर में क्षुल्लक प्रसिद्ध सागर महाराज का दीक्षा समारोह संपन्न हुआ। दीक्षा लेने के बाद मुनि धैर्य सागर जी महाराज क्षुल्लक प्रसिद्ध सागर का नवीन नामकरण करते हुए मुनि धन्य सागर नाम दिया गया। जैनेश्वरी मुनि दीक्षा की जानकारी देते हुए वर्षा योग समिति के अध्यक्ष खूबीलाल चित्तौड़ा ने बताया कि दीक्षा संस्कार के तहत दीक्षा स्थल जैन श्वेताम्बर मंदिर आयड़ के परिसर में चतुर्विद संघ के सान्निध्य में क्षुल्लक प्रसिद्ध सागर महाराज को स्वास्तिक का चौक पूरक बनाकर आसीन करवाया गया। क्षुल्लक प्रसिद्ध सागर को चौक पूरक पर आसीन करवाने की विधि सभी संतों के सान्निध्य में धर्म के माता पिता अजीत कुमार एवं माता संतोषी देवी द्वारा पूर्ण की गई। दीक्षा संस्कार के तहत दीक्षा प्रदाता मुनि धैर्य सागर महाराज ने 28 मूल गुणों को आरोपण किया और पूर्ण विधि विधान से संपूर्ण दीक्षा विधि संपन्न करवाते हुए पिच्छी और कमंडल प्रदान कर संसार से तारने वाली और दुखों से निवारण वाली दिगम्बरी दीक्षा प्रदान की। यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन यह भी पढ़े :छात्रसंघ अध्यक्ष और एसपी सिटी भिड़े, स्टेडियम में जाने को लेकर हंगामा

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement