Inflation Relief Camp: So far more than 1.76 crore families got benefits-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महंगाई राहत कैम्प: अब तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2023 10:11 PM (IST)
महंगाई राहत कैम्प: अब तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ
- 7.52 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.56 लाख रजिस्ट्रेशन जयपुर । प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए आयोजित महंगाई राहत कैम्प अपने उद्देश्य में पूरी तरह से सफल हो रहे हैं। अलग-अलग 10 योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक बचत, सामाजिक सुरक्षा तथा स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। कैम्पों में रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शुक्रवार शाम तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.52 करोड़ से अधिक का हो चुका है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.80 लाख, मुख्यमंत्री निरूशुल्क बिजली योजना में 92.55 लाख, मुख्यमंत्री निरूशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.27 लाख, मुख्यमंत्री निरूशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.03 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.56 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.37 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.20 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.06 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.30 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.30 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement