Inflation Relief Camp: Beneficiaries got guaranteed relief in Gram Panchayat Sovaniya and Madaliya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महंगाई राहत कैंप : ग्राम पंचायत सोवनिया एवं मादलिया में लाभार्थियों ने पाई राहत की गारंटी

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2023 9:27 PM (IST)
महंगाई राहत कैंप : ग्राम पंचायत सोवनिया एवं मादलिया में लाभार्थियों ने पाई राहत की गारंटी
जोधपुर। राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, फ्लेगशिप योजनाओं तथा राज्य बजट 2023-24 के प्रावधानों को आमजन तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत मादलिया में दो दिवसीय महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गाँवों के संग अभियान आयोजित किया गया । इस संबंध में महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गाँवों के संग अभियान उपखण्ड अधिकारी पीपाड़ शहर तथा प्रभारी अधिकारी कंचन राठौड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत मादलिया के 584 लाभार्थियों को 9 जनकल्याणकारी योजनाओं के 2985 गारंटी कार्ड वितरित किये गए। साथ ही ग्राम पंचायत सोवनिया में 396 लाभार्थियों को 2026 गारंटी कार्ड वितरित किये गए। इसी प्रकार प्रशासन गाँवों के संग अभियान के तहत् राजस्व दस्तावेजों में नाम शुद्धीकरण के 6 प्रकरणों का निपटारा, 03 जोत भूमि का विभाजन, म्यूटेशन पेंशन प्रकरण, बिजली, पानी, चिकित्सा, इत्यादि कार्य किये गए। राठौड़ ने बताया कि जिला प्रभारी सत्येन्द्र भारद्वाज एवं विधायक हीराराम मेघवाल द्वारा ग्राम पंचायत सोवनिया व मादलिया का निरीक्षण किया गया एवं गारंटी कार्ड वितरित किये गए।
शिविर में पप्पूराम पुत्र मांगीलाल जाति सुधार के 50 बीघा पुश्तेनी सहखातेदारी भूमि का आपसी रजामंदी से भाईयों व भातीजों के मध्य बटवाड़ा कर राजस्व रेकर्ड की नकल प्राप्त करने पर खातेदार की खुशी का ठिकाना नही रहा एवं पप्पु कुमार को विभिन्न 08 जनकल्याणकारी योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किये गए ।
सभी ग्रामवासियों ने इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी पीपाड़ शहर तथा शिविर प्रभारी कंचन राठौड़ को हार्दिक धन्यवाद दिया।
शिविर स्थल पर विकास अधिकारी पंचायत समिति पीपाड़ शहर भगवानराम खोजा, नायब तहसीलदार बोरुन्दा प्रहलादराम तथा विभिन्न विभागों के ब्लॉक के आला अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement