Industry Minister will inaugurate Digitech Summit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उद्योग मंत्री राजस्थान डिजीटेक समिट का उद्घाटन करेंगे

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जून 2019 6:22 PM (IST)
उद्योग मंत्री राजस्थान डिजीटेक समिट का उद्घाटन करेंगे
जयपुर । राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग, कन्फेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज़ (सीआईआई) और आईआईटी-दिल्ली एल्युमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 21 जून 2019 को राजस्थान डिजीटेक समिट का आयोजन किया जा रहा है। “ट्रांसफॉर्मिंग एंटरप्राइजेज इन्टु स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट बिजनेस” थीम पर आधारित इस समिट का आयोजन एसएमएस कन्वेंशन सेंटर, जयपुर में किया जायेगा। सीआईआई राजस्थान के अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने बताया इस समिट को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य इंडस्ट्री 4.0, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्टार्ट-अप्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ब्लॉकचैन, रोबोटिक्स, क्वांटम कम्प्यूटिंग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के साथ गहन रूप से चर्चा करना है। उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा इस समिट के मुख्य अतिथि होंगे तथा राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें। राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव-इंडस्ट्रीज़ डाॅ. सुबोध अग्रवाल, राजस्थान सरकार के आईटी विभाग के प्रिंसीपल सैकेट्ररी अभय कुमार, साॅफ्टवेयर टेक्नोलाॅजी पाक्र्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के डायरेक्टर जनरल ओंकार राय, सीआईआई नाॅर्दन रीज़न के चैयरमैन तथा जैक्सन ग्रुप के सीएमडी समीर गुप्ता कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
सीआईआई राजस्थान के डायरेक्टर व हैड नितिन गुप्ता ने कहा कि आधुनिक नवाचारों तथा विश्वस्तरीय तकनीक के इस्तेमाल में उद्योग जगत में प्रतिस्र्पधा को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि समिट के दौरान विभिन्न विषयों जैसे लिवरेजिंग द एबीसीज़ ऑफ टेक्नोलाॅजीज़ फाॅर द नेक्स्ट वेव ऑफ ग्रोथ, ड्राइविंग इनोवेशन फाॅर इंडस्ट्री 4.0, प्रैक्टीकल एस्पेक्ट्स ऑफ रनिंग ए स्र्टाटअप आदि पर विशेषज्ञों द्वारा विचार विमर्श किया जायेगा।
कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख स्पीकर्स जिनमें एबीबी इंडिया के चीफ टेक्नोलाॅजी अफसर अकिलुर रहमान, पैसाबाजार के चीफ टेक्नोलाॅजी ऑफिसर जगमाल सिंह, गिरनार सॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड (कारदेखोडाॅटकॉम) के सीओओ व को-फाउंडर अनुराग जैन, वाटरब्रिज वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर सरबवीर सिंह, सिक्योर मेटर्स लिमिटेड के ग्रुप सीटीओ कौशिक घोष, स्लैंग लैब्स के को-फाउंडर कुमार रंगराजन, फ्लैटहैड्स के को-फाउंडर गणेश बालाकृष्णन, महिंद्रा वल्र्ड सिटी (जयपुर) लिमिटेड के बिजनेस हेडरी संजय श्रीवास्तव, आईआईटी-जोधपुर के डायरेक्टर डाॅ. शांतनु चैधरी, नासोफिल्टर्स के को-फाउंडर प्रतीक शर्मा, ओला कैब्स के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट गौरव अग्रवाल, डेल्हीवरी के को-फाउंडर सूरज सहारण तथा आईआईटी दिल्ली एलुमनी एसोशियेशन के प्रेसीडेंट रोहित कोशी आदि उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement