Industrialist Appeal for justice -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उद्योगपति ने लगाई न्याय की गुहार

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 11:09 PM (IST)
उद्योगपति ने लगाई न्याय की गुहार
मोहाली। शहर के एक उद्योगपति हरविंदर सिंह की ओर से डीजीपी पंजाब को हिंदुवादी नेता रमेश दत्त के खिलाफ ब्लैकमेल करने, मारपीट करने और जला देने की धमकी देने की शिकायत दी गई है। अब इसे लेकर मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने भी एसएसपी से मिलकर मामले में उक्त कथित नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिंह ने बताया कि उनकी आॅटो पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री है। कुछ दिनों पहले उनके पड़ोसी उद्योगपति बहादुर सिंह के यहां हुई एक वारदात के बाद रमेष दत्त उनसे राजीनामे के लिए दवाब बना रहा था और 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement