Indirapuram. Raid on hookah bar, four arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हुक्का बार पर छापा, चार गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जुलाई 2024 3:10 PM (IST)
हुक्का बार पर छापा, चार गिरफ्तार
इंदिरापुरम। अभयखंड काला पत्थर मार्ग पर स्थित एक हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह के अनुसार, पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र पाल सिंह को सूचना मिली थी कि तमारा हुक्का बार में अवैध रूप से हुक्का चल रहा है और वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कुछ लोग हुक्का पी रहे थे। इस दौरान चार लोगों—रजत चौहान, गौरव यादव, हिमांशु, और विशाल—को पकड़ा गया। रजत चौहान हुक्का बार का संचालक बताया गया है। पुलिस ने मौके से हुक्का और अन्य सामान भी बरामद किया है और मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement