Advertisement
उड़ान भरने के बाद इंडिगो की फ्लाइट के लैंडिंग गियर में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

एहतियात के तौर पर, विमान ने रनवे के ऊपर से एक 'लो पास' (नीची उड़ान) किया, ताकि लैंडिंग गियर की स्थिति को बाहर से देखा जा सके। इसके बाद, विमान सुबह 09:04 बजे पुणे हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया। लैंडिंग के बाद निर्धारित आपातकालीन प्रक्रियाओं के अनुसार, तीन दमकल वाहनों और दो एम्बुलेंस की मदद से विमान को 'बे नंबर 7' तक ले जाया गया। विमान के पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य स्थिति में होने की पुष्टि के बाद एटीसी ने सुबह 09:10 बजे 'फुल इमरजेंसी' हटा ली।
इसके बाद विमान से एयरोब्रिज जोड़ा गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान में सवार सभी 192 लोग (यात्री और क्रू सदस्य) सुरक्षित हैं और किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। इंडिगो प्रभावित यात्रियों की गुवाहाटी तक आगे की यात्रा के लिए बेंगलुरु से पुणे दूसरा विमान मंगा रहा है।
पुणे हवाई अड्डा प्रशासन ने भारतीय वायु सेना, एटीसी, इंडिगो और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ मिलकर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की। यह पूरा ऑपरेशन निर्धारित आपातकालीन प्रक्रियाओं के तहत चलाया गया, जिसमें यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


