Advertisement
भारत की विविधता में एकता लौहपुरुष सरदार पटेल की देन : औपी धनखड़

पद यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में धनखड़ ने कहा कि यह पद यात्रा केवल कदमों की गिनती नहीं, बल्कि हर कदम देश की एकता और अखंडता की ओर बढ़ता हुआ प्रण है। तिरंगा उन शहीदों की सांसों से लहराता है, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को ग्राम पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया।
औपी धनखड़ ने ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ की स्थापना के अनुभव किए साझा
भाजपा राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि मोदी जी ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित का जब निर्णय लिया तो पूरे देश से लोहा व मिट्टी एकत्रित करने के ऐतिहासिक कार्य की जिम्मेदारी उन्हें दी थी। पूरे देश से लोहा और मिट्टी एकत्रित कर इसे एकता की प्रतिमा बनाया गया। इस दौरान पूरे देश में वह घूमे और देखा कि किस तरह से सरदार पटेल ने विविधताओं से भरे इस देश की नींव रखने का कितना महान कार्य किया है। यह कार्य न केवल ऐतिहासिक था, बल्कि यह भारत की आत्मा और अखंडता का उत्सव भी था।
देशभक्ति के गीतों और नारों से गुंजायमान रहा वातावरण
ढोल-नगाड़ों की थाप पर तिरंगे लहराते, स्कूली विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट्स के जोशीले कदम जब आगे बढ़े तो पूरा क्षेत्र एक स्वर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। क्षेत्र की सरदारी और ग्रामीणों ने मार्ग में पुष्प वर्षा कर पद यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों के स्वयंसेवक देशभक्ति के गीतों, नुक्कड़ नाटकों और संदेशवाहक झांकियों के माध्यम से एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश देते दिखे।मुख्यातिथि ने पूर्व योद्धाओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर ये रहे मौजूद
इस गौरवशाली यात्रा के दौरान दलाल 84 के प्रधान भूप सिंह दलाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता एवं यात्रा के संयोजक संजय कबलाना, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कौशिक, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, चेयरपर्सन सरोज राठी, राजपाल जांगड़ा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, भाजपा नेता आनंद सागर, पहलवान लीलू चेयरमैन, जिला पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, कोच,खिलाड़ी, पहलवान, सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वहीं, प्रशासन की तरफ से सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, माई भारत के जिला अधिकारी बृजेश कौशिक, बीडीपीओ बादली सुमित बैनीवाल, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री सहित काफी संख्या में अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


