Indian Pharma Fair to hold its 14th edition on November 7 & 8 in Bangalore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडियन फार्मा फेयर 7 और 8 नवंबर को बैंगलोर में आयोजित करेगा अपना 14वां संस्करण

khaskhabar.com: सोमवार, 14 जुलाई 2025 1:21 PM (IST)
इंडियन फार्मा फेयर 7 और 8 नवंबर को बैंगलोर में आयोजित करेगा अपना 14वां संस्करण
बैंगलोर। भारत की प्रमुख B2B फार्मास्युटिकल प्रदर्शनी यानि इंडियन फार्मा फेयर दूसरी बार कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य प्रदर्शनी 07 और 08 नवंबर 2025 को पैलेस ग्राउंड्स गेट नंबर 9 प्रिंसेस श्राइन बैंगलोर में होगा। इस प्रतिष्ठित 14वें संस्करण में फार्मास्युटिकल, न्यूट्रास्युटिकल, आयुर्वेदिक, हर्बल, वेलनेस, कॉस्मेटिक्स और मेडिकल क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख उद्योग विशेषज्ञ, कंपनियां और व्यवसायी भाग लेंगे। इंडियन फार्मा फेयर के निदेशक बी.एस. भंडारी ने बताया कि इंडियन फार्मा फेयर को केसीडीए (कर्नाटक केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन) का समर्थन प्राप्त हैI इस बार इंडियन फार्मा फेयर में देश भर से 70 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग कंपनियां अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ का प्रदर्शन करेंगी, जिससे दक्षिण भारत के फार्मा उद्योग को एक नई दिशा और व्यावसायिक वृद्धि मिलेगीI इंडियन फार्मा फेयर फार्मास्युटिकल क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित होगा। यह प्रदर्शनी विशेष रूप से जिन विशिष्ट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा, उनमें पीसीडी/ फ्रेंचाइजी मॉडल, थर्ड-पार्टी और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग, जेनेरिक ड्रग मैन्युफैक्चरिंगस, न्यूट्रास्युटिकल्स, आयुर्वेदिक, हर्बल, वेलनेस और कॉस्मेटिक्स उत्पाद शामिल हैं।
इंडियन फार्मा फेयर फार्मास्युटिकल क्षेत्र में व्यापार विस्तार को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से कर्नाटक की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, क्योंकि यह फार्मा कंपनियों और निवेशकों को एक मंच प्रदान करेगा। देशभर से कई कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी, जिससे स्थानीय उद्योग को नई दिशा मिलेगी।
इस मेले में भाग लेने से विभिन्न व्यावसायिक पेशेवरों, उद्योग विशेषज्ञों और संभावित भागीदारों को नेटवर्किंग और सहयोग के नए अवसर मिलेंगे। इससे व्यापारिक विस्तार और फार्मास्युटिकल क्षेत्र में नए इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। इस आयोजन से कर्नाटक में फार्मास्युटिकल उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी और स्वास्थ्य व चिकित्सा के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।
इंडियन फार्मा फेयर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी 9971516888 पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट indianfharmafair.com पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement