India will become US,s largest defense partner, had seal Parrikar-Carter Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत बनेगा अमेरिका का रक्षा साझेदार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 5:18 PM (IST)
भारत बनेगा अमेरिका का रक्षा साझेदार
कार्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। अधिकारियों ने अमेरिका के लाइसेंसिंग नियमों के संदर्भ में भी ब्यौरा दिया। इसको भी अंतिम रूप दिया गया है। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने आतंकवाद के खतरे सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसमें कहा गया, ‘‘दोनों ने आतंकवाद विरोधी द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाना जारी रखने पर सहमति जताई और यह सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया कि आतंकी समूहों को किसी राष्ट्र से कोई संरक्षण नहीं मिले।’ साउथ ब्लॉक में मुलाकात के दौरान कार्टर ने पर्रिकर से कहा, ‘‘आपका धन्यवाद मेरे दोस्त।’’ कार्टर ने कहा कि पर्रिकर के साथ यह सातवीं मुलाकात है और वह एक ऐसे रक्षा मंत्री हैं जिनके साथ मैंने अधिकतम बार मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान कार्टर ने कहा, ‘‘आज हमारे रक्षा संबंधों ने एक बड़ा कदम लिया है, क्योंकि हम भारत को एक रक्षा साझेदार मानते हैं।’’ -> खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement