India will become US,s largest defense partner, had seal Parrikar-Carter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत बनेगा अमेरिका का रक्षा साझेदार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 10:06 PM (IST)
भारत बनेगा अमेरिका का रक्षा साझेदार
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और अमेरिका के निवर्तमान रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने भारत को ‘बड़े रक्षा साझेदार’ का दर्जा देने के कदम को गुरुवार को अंतिम रूप दिया। इससे उच्च स्तरीय अमेरिकी रक्षा प्रौद्योगिकी को साझा करने और त्वरित सहयोग में मदद मिलेगी। एश्टन कार्टर और पर्रिकर के बीच मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने संकल्प लिया कि वे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को विस्तार देंगे। दोनों रक्षा मंत्रियों ने सातवीं बार मुलाकात की है और वाशिंगटन ने नई दिल्ली को ‘बड़ा रक्षा साझेदार’ बताया है। मुलाकात के बाद जारी साझा बयान में कहा गया है, ‘‘आज हमने भारत को अमेरिका के ‘बड़े रक्षा साझेदार’ मनोनीत करने के कदम को अंतिम रूप दिया है। बड़े रक्षा साझेदार का दर्जा भारत के लिए अद्भुत है और यह अमेरिका के निकटतम सहयोगियों एवं साझेदारों के स्तर पर भारत के साथ रक्षा, व्यापार एवं प्रौद्योगिकी को साझा करने को लेकर प्रगति को संस्थागत बनाता है तथा यह भविष्य में स्थायी सहयोग सुनिश्चित करता है।’’ -> नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement