कुमार ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के
कब्जे वाले कश्मीर के साथ ही अपने नागरिकों का भी मानवाधिकारों का उल्लंघन
किया है। कश्मीर में गड़बडिय़ों का मुख्य कारण पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार
आतंकवाद है जिसने 1989 से अलगाववादी समूहों और आतंकवादी तत्वों को सीधा
समर्थन दिया है। इन आतंकवादियों में वो भी शामिल हैं जो पाकिस्तान के
नियंत्रण वाले क्षेत्र से ऑपरेट करते हैं। पाक ने फिर अपनी महत्वाकांक्षाओं
को ढकने और मानवाधिकार के लिए चिंता के नाम पर आतंकवाद का इस्तेमाल
राष्ट्रीय नीति के तौर पर इस्तेमाल करने का प्रयास किया है।