India could establish peace in the world - governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत ही विश्व में शांति की स्थापना कर सकता है - राज्यपाल

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 10:57 PM (IST)
भारत ही विश्व में शांति की स्थापना कर सकता है - राज्यपाल
गुड़गांव। प्रदेश के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि पूरी दुनिया में यदि कोई राष्ट्र शांति की स्थापना कर सकता तो वह सिर्फ भारत है। इसी के भीतर क्षमता है। बाकी राष्ट्र अपने स्वार्थ में लगे हैं। भारत ही एक ऐसा राष्ट्र है, जो सही मायने में शांति की स्थापना करना चाहता है। राज्यपाल बुधवार शाम विश्वग्राम नामक संगठन की ओर से खेड़कीदौला स्थित होटल हयात में आतंक मुक्त विश्व विषय पर आधारित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां आतंक है, जहां तनाव है। वहीं अशांति है। जहां आतंक नहीं, तनाव नहीं। वहां शांति है। उन्होंने कहा कि विश्व को आतंक मुक्त बनाने के लिए शिक्षा पर जोर देना होगा। हर व्यक्ति का मन और मस्तिष्क आतंकमुक्त होना जरूरी है। व्यक्ति के मस्तिष्क को अपराध से दूर रखने का एक ही रास्ता है और वह है शिक्षा का। मानव निर्माण की शिक्षा भारत दे सकता है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि आतंकवाद की जननी पाकिस्तान है। लेकिन वह भी आतंकवाद और अलगाववाद की आग में झुलस रहा है। यही हाल रहा तो जिस प्रकार 14 अगस्त 1947 से पहले दुनिया में पाकिस्तान नाम का देश नहीं था। उसी प्रकार भविष्य में भी पाकिस्तान नाम के देश को ढूंढना मुश्किल होगा। कोई ये न कहे कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। क्योंकि वह तो भारत का हिस्सा है ही। बल्कि ये कहे कि पाकिस्तान भी भारत का अटूट अंग होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement