Advertisement
भारत ने कश्मीर पर जीद के पक्षपाती होने का आरोप लगाया

रपट में जम्मू एवं कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड के बारे में बताया गया है।
सशस्त्र संघर्ष में बच्चे नामक रपट पर बहस के दौरान, लाल ने गुटेरेस का जिक्र उनके उपनाम के साथ किया, लेकिन जीद का न तो नाम लिया और न ही उनके उपनाम का जिक्र किया। इसके बावजूद यह स्पष्ट था कि उन्होंने पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी के उद्धरण का खंडन करने के लिए जीद की ओर इशारा किया।
लोधी ने जीद की रपट का हवाला देते हुए कहा कि '18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हिरासत में लेने और उत्पीड़न करने के कई मामले हैं।' इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षाबलों द्वारा पैलेट गन का इस्तेमाल कर बच्चों को अंधा करने का भी जिक्र किया।
लोधी के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लाल ने कहा, "जीद की रपट का हवाला देना इस्लामाबाद द्वारा देश की संप्रभुता को कमजोर करने के लिए उनके द्वारा आतंकी संगठन का इस्तेमाल करने की वास्तविकता को छुपाने का 'जानबूझकर किया गया प्रयास है।"'
उन्होंने कहा, "वे इस तरह के मुद्दे से हमारी चर्चा को भटकाना चाहते हैं। किसी भी मंच पर भविष्य में किया गया ऐसा कोई भी प्रयास सफल नहीं हुआ है।"
जीद ने अपनी रपट में कश्मीर की स्थिति पर मानवाधिकार परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जांच की बात कही थी।
इस रपट को पिछले सप्ताह समाप्त हुए मानवाधिकार परिषद के सत्र के समक्ष नहीं रखा गया और आम चर्चा के दौरान कम से कम छह देशों ने इसका विरोध किया।
गु
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



