कानपुर। ग्रीन पार्क में चल रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच 500वें टेस्ट मैच व तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के दूसर दिन बारिश ने खलल डाल दिया। चांकाल तक मेहमान न्यूजीलैंड टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के कारण उसके बाद खेल शुरू नही हो सका। चायकाल तक मैदान पर न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन 65 रन बनाकर और टॉम लाथम 56 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए है। इससे पहले मार्टिन गुप्टिल 21 रन बनाकर कीवी अीम के इकलौते आउट होने वाले बल्लेबांज रहे। गुप्टिल उमेश यादव की गेंद पर आउट हुए।