Advertisement
प्रोजेक्ट्स में मैनपावर बढ़ाएं, काम में तेजी लाएं : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी नियमित और संवेदनशील ढंग से सुनवाई करें। आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लें। विगत कुछ वर्षों से गोरखपुर उद्यमियों के लिए पसंदीदा स्थल बनकर उभरा है। अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। गीडा में उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने और शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए ऑनलाइन मशीनरी को मजबूत किया जाए।
मुख्यमंत्री ने बैंकर्स मीट को व्यावहारिक बनाने की हिदायत देते हुए कहा कि जनपद के सीडी रेशियो को 58 प्रतिशत से 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का क्रम थमना नहीं चाहिए। उन्होंने गो तस्करों को चिन्हित करने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस और फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने और पीआरवी का रिस्पांस टाइम और उत्कृष्ट करने के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सड़कों पर गाड़ियां न खड़ी रहें। सभी वाहन तय पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों। ऑटो को भी उनके लिए निर्धारित स्टैंड पर ही खड़ा कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑटो या ई-रिक्शा की स्टीयरिंग नाबालिगों के हाथ में न हो। सभी स्ट्रीट वेंडर्स को तय वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोरखपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


