Advertisement
गर्मी के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी संभव है, इसे गंभीरता से लें आमजन ’रखें सावधानी, लू एवं तापघात से न हो परेशानी- कलक्टर नमित मेहता

उन्होंने कहा की ओआरएस हमेशा साथ रखें और हीट स्ट्रोक या लू लगने के लक्षण दिखने पर उसका सेवन करें और तुरंत अस्पताल में जाकर जांच करवाएं। सीएमएचओ ने बताया की इसके लिए सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें, धुप में न जाएँ ठंडी जगह ही रहे,बॉडी में गीला तौलिया लपेटें, ज्यादा से ज्यादा पानी,जूस,छाछ या लस्सी पीयें। लू के लक्षण दिखने पर बीमार व्यक्ति को गर्मी से दूर ठंडी जगह रखा जाए,उससे ढीले और हलके कपडे पहनाये जाए, पर ठन्डे और गीले कपड़े का इस्तेमाल करें, लगातार थोड़ा थोड़ा ठंडा पानी पीते रहे, पीड़ित के पानी न पीने,उल्टियां करने और बेहोश होने पर चिकित्सक की मदद ले।
सीएमएचओ ने बताया कि यदि बच्चे की शारीरिक गतिविधियां दैनिक से असामान्य हों यानी बच्चा सुस्त हो रहा हो,बच्चे में चिड़चिड़ापन हो,त्वचा सामान्य से अधिक रूखी सख्त हो रही हो, बच्चा स्तनपान/दूध पीने से मना करे,पेशाब नहीं या कम मात्रा में कर रहा हो, ऐसे कोई भी लक्षण प्रतीत हों तो शिशु के लिए उपचार-सावधानी की जरूरत होती है। ऐसे में उचित देखभाल करें और नजदीकी चिकित्सक से जांच कराएं। बच्चों में हाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की पूर्ति जरूरी है, गर्मियों में शरीर से पसीना निकलने की वजह से शरीर को तरल पदार्थों की जरूरत ज्यादा पड़ती है इसके लिए शिशु को ढीले कपड़े पहनाएं, ताजा आहार खिलाएं, घमौरियों से बचाव करें और शिशु को छांवदार स्थान पर रखें। गर्मी से बचाव करने के लिए चिकित्सा विभाग ने नगर परिषद,राजस्थान रोडवेज परिवहन निगम,पुलिस प्रशासन भीलवाड़ा को गर्मी से बचाव करने के लिए ओआरएस पैकेट सहित स्वास्थ्य शिक्षा दिए जाने के लिए आईईसी सामग्री दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


