जालोर। बाड़मेर व जालोर आयकर अधिकारियों के दल ने मंगलवार को शहर के दो बड़े निजी चिकित्सालयों में सर्वे शुरू किया। दोपहर में एकाएक हुई सर्वे की कार्रवाई से निजी चिकित्सालय संचालकों में हडक़म्प मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही शहर के कई निजी चिकित्सालय संचालक चिकित्सालय बंद करके भाग गए। जालोर आईटीओ अशोक अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त आयकर आयुक्त रविन्द्र मित्तल के निर्देशानुसार शहर के चौधरी भूपेन्द्र हॉस्पीटल में आयकर सर्वे शुरू किया गया। अधिकारियों ने चिकित्सालय में आवक व खर्च हुए पूंजी, जमा पूंजी सहित स्टाफ के वेतन-भत्तों के बारे में गहनता से जांच की। इसके अलावा चिकित्सालय संचालक डॉ. भूपेन्द्र चौधरी के आवास पर भी सर्वे किया।
देर शाम तक जारी रहा सर्वे