Income tax Survey for the second day on Marble Traders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मार्बल कारोबारियों के यहां दूसरे दिन भी आयकर सर्वे

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 6:48 PM (IST)
मार्बल कारोबारियों के यहां दूसरे दिन भी आयकर सर्वे
अजमेर। किशनगढ़ स्थित मार्बल के चार प्रमुख कारोबारियों के यहां आयकर विभाग का सर्वे लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। विभाग को इनसे करोड़ों रुपए की अघोषित आय मिलने का अनुमान है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार सप्तगिरी मार्बल के ललित छापरवाल, पीयूष मार्बल के गोविंद पंत, एलजीएस मार्बल के बंटी शर्मा और मॉडर्न मार्बल के विनोद मूंदडा के करीब 20 ठिकानों पर 7 सितंबर को छापेमारी शुरू की गई थी, जो 8 सितंबर तक जारी रही। चारों व्यापारियों के यहां सर्वें का कार्य अंतिम चरण में है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने इनसे कई अहम दस्तावेज प्राप्त किए हैं, जिनमें करोड़ों की अघोषित आय सामने आ सकती है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement