जोधपुर। शहर में बैंक और एटीम के आगे लोगों की कतार लगी है और बाजार सुस्त है। इधर सरकार के निर्देशों के बाद लोग अपना रूपया बैंक खाते में जमा करवा रहे है ताकि उनकी इनकम कालेधन में शामिल नहीं हों। इधर आयकर विभाग इन दिनों क्रिकेट के खेल में मशगूल है लेकिन शुक्रवार को खेल के बाद फुर्सत के क्षणों में इनकम टैक्स अधिकारी बाजार में घूमने निकले तो बाजार में अफवाहों की वजह से लोगों ने दुकाने बंद कर ली। हालांकि बाद में आयकर अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा भी था कि कालेधन या किसी और रुपयों को लेकर अभी तक किसी तरह की छापेमारी नहीं की गई है। इसके बाद शनिवार को बाजार फिर से खुले और आयकर अधिकारी शनिवार को भी अपने खेल में व्यस्त नजर आये।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओरयह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन