Including marijuana and hashish a grasp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांजा व चरस सहित एक काबू

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 8:31 PM (IST)
गांजा व चरस सहित एक काबू
ऊना(ममता भनोट)। संतोषगढ पुलिस ने एक व्यक्ति से 43.57 ग्राम गांजा व 26.75 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मादक द्रव्य पद्धार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार संतोषगढ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाक में थैला लिए एक पैदल आ रहे व्यक्ति को रूकने का ईशारा किया तो एक्त व्यक्ति घबराकर शमशान घाट की तरफ भागने लगा और हाथ में पकडा हुआ थैला फैंक दिया। जिसे पुलिस पार्टी ने पकडा और थैले की तालाशी लेने पर 43.57 ग्राम गांजा व 26.75 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान संजय कुमार निवासी संतोषगढ के रूप में हुई है। पुलिस ने इस सन्दर्भ में आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पर पुलिस रिमांड के बाद आरोपी से कडाई से पूछताछ की जाएगी।

[# यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement