Advertisement
राष्ट्रीय खेल दिवस पर योगा या मैराथन का आयोजन होगा : केशनी आनन्द

उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों और युवाओं को इस कार्यक्रम के साथ जोडऩे के लिए सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटैक्रिक कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण और खेलों का आयोजन किया जाए। इसके अलावा, कार्यक्रम का आयोजन वेलनैस सेंटरों, औषधालयों, निजी एवं सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ पुलिस लाईन एवं पुलिस स्टेशनों पर भी किया जाए। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेेट के साथ-साथ नेहरू युवा केंद्रों के युवाओं को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्य सचिव ने 29 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में लगभग 5 हजार युवा पुलिस प्रशिक्षण ले रहे हैं, उन युवाओं को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा और इन पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में फिटनेस खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, पुलिसलाईन में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और वहां रहने वाले पुलिस परिवारों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान 30 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा के 10 आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनैस सेंटरों के उदघाटन संबंधी तैयारियों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश के 10 जिलों नामत: अंबाला, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, कैथल, मेवात, पंचकूला, हिसार और जींद में आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनैस सेंटरों का उदघाटन प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर किया जाएगा। 30 अगस्त, 2019 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह, उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, श्रम विभाग के प्रधान सचिव विनीत गर्ग, सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो, आयुष विभाग के निदेशक साकेत कुमार, खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक भुपिन्दर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


