In rural training camps, learning about beekeeping-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण सीख रहे हैं मधुमक्खी पालन के गुर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 11:15 AM (IST)
प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण सीख रहे हैं मधुमक्खी पालन के गुर
चंबा। कृषि विज्ञान केन्द्र सरू (चम्बा) में मधुमक्खी पालन के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चौधरी सर्वण कुमार वानकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ सुरेन्द्र शर्मा के द्वारा करीब 20 जनजातीय किसानों और अन्य लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम सरकार की चलाई जनजातीय उप योजना के तहत दिया जा रहा है जिसका उदेश्य मधुमक्खी पालन के द्वारा आर्थिक वृद्धि दर को बढाने व स्वरोजगार के साधन सृजन करनाहै। चम्बा के भरमौर, साहो, तीसा, कीडी, सिल्लाघराट के साथ करीब 4 ब्लाॅक के युवाओं को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में मधुमक्खी के पालन उसके रख-रखाव व विभिन्न इलाकों में उनके पालन संबंधी जानकारी सिखाई जा रही है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement