khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 11:29 AM (IST)
फैज़ाबाद में राहुल गांधी के रोड शो के दौरान
जेबकतरों की बल्ले बल्ले हो गई। सर्किट हाउस से शुरू हुए रोड शो के दौरान करीब
दर्जन भर लोगों के जेब से पर्स गायब हो गया। इसमें आम जनता के साथ-साथ कई पत्रकार
भी जेब कटने के शिकार हो गए। इससे पहले भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की यात्रा के
दौरान कई लोगों की जेब से पर्स गायब हुए थे। भीड़ के दौरान जेबकतरों का गैंग तेजी
से सक्रिय रहता है।