मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मुलायम सिंह यादव की ओर से जारी की गई विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली 325
की सूची में जिले के तीनों सीटिंग विधायक सुरक्षित हैं। उनका टिकट नहीं कटा है।
समाजवादी पार्टी हाईकमान की ओर से दो दिन से चल रहे टिकटों के फेर बदल को लेकर लग
रहे कयास पर अभी विराम नहीं लगा है। जिले के तीन सीटिंग विधायकों का नाम सुरक्षित
होने से पार्टी की ओर से बधाई दी गई। इसमें नगर विधानसभा के तीन बार से लगातार
विधायक बनकर हैट्रिक लगाने वाले बेसिक शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री
कैलाश चौरसिया, छानबे के विधायक भाईलाल कोल और चुनार के विधायक
जगतंबा सिंह पटेल शामिल हैं। इनके अलावा भी पार्टी ने मड़िहान से कोआपरेटिव बैंक के
चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल और मझवां से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावित यादव
को प्रत्याशी घोषित कर रखा है।[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]