In mound of soil old Crushed to death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुताई की मिट्टी बनी वृद्धा की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 6:07 PM (IST)
पुताई की मिट्टी बनी वृद्धा की मौत
सोनभद्र। जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव में आज मिट्टी का ढूहा के नीचे दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा दोपहर घर की पोताई करने के लिए गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिट्टी लेने के लिए गई थीं। खुदाई के दौरान मिट्टी का ढूहा गिर पड़ा, जिसके नीचे वह दब गई। क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी 65 वर्षीय तेतरी देवी पत्नी बटेश्वर यादव दोपहर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव के पास स्थित मिट्टी के टीले से अपने घर की पोताई करने के लिए मिट्टी लेने गई थी। गांव के प्रधान पति महेश जायसवाल के अनुसार उनके साथ गांव की ही 10-15 अन्य महिलाएं भी अपने-अपने घरों के लिए मिट्टी लाने गई हुई थीं। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का ढूहा ढह गया और ढेर सारी मिट्टी एक साथ सीधे तेतरी देवी पर आकर गिरी। वह उसके नीचे दब गईं। यह देख वहां खुदाई कर रही अन्य महिलाओं में हड़कंप मच गया। उन्होंने तेतरी देवी को बाहर निकालने के लिए जल्दी-जल्दी मिट्टी हटाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। महिलाओं ने तेतरी देवी की मौत की सूचना उनके घरवालों को दी। मौके पर पहुंचे उनके परिवार के लोग शव ले गए। बाद में मामले की सूचना बिना पुलिस को दिए ही शव का दाह संस्कार कर दिया। यह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement