करौली। जिला मुख्यालय सहित जिले के नादौती उपखंड सहित सैकडों गावों में इन दिनों केकटा नामक कीड़े के प्रकोप से किसान परेशान है। किसानों के अनुसार नांद की तरफ के खेत व गांव के करीब खेतों में केकटा के आतंक से सभी किसान परेशान है। कटा द्वारा खाने के बाद बाजरे की कड़ब पशुओं को खाने योग्य नही रहती हैं। इसके सभी पत्तों को केकटा द्वारा काट लिया जाता हैं। जिसकी वजह से बाजरें की कड़ब स्वाद में कड़वी हो जाती हैं। जिसके चलते किसानों के समक्ष पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो रहीं है।