In case of theft three arrested two from gold jewelery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, दो से मिले सोने के जेवर

khaskhabar.com: रविवार, 05 मार्च 2017 11:59 PM (IST)
चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, दो से मिले सोने के जेवर
बठिंडा। घरों-दुकानों से सामान चोरी कर आगे बेचने के मामले में पुलिस ने जसप्रीत सिंह पुत्र बोघा सिंह निवासी गहरी भागी को गिरफ्तार किया है। उससे चार मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, एक कड़ा बरामद किया है। जांच अधिकारी हवलदार जसवंत कोतवाली बठिंडा के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी कर सामान आगे बेचता है। जांच अधिकारी अनुसार आज जब आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में था तो बस स्टैंड के पीछे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे चोरी का सामान भी बरामद करवाया गया। उससे और पूछताछ की जा रही है।
चोरी के ही एक अन्य मामले में थाना कैनाल पुलिस ने रोशन पुत्र लखन तथा सुनील पुत्र कालू राम निवासी बठिंडा को काबू किया है। जांच अधिकारी हवलदार तारा सिंह अनुसार दीपक बजाज ने अपने बयान में बताया कि गत 20 फरवरी को चोरों ने उनकी वर्कशाप के गोदाम का ताला तोड़ कर उसमें से 3 ट्रेक्टर की बैटरियां व 7 अन्य बैटरियां चोरी करलीं। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

[ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement