In Bhilwara, a colonizer colluded with Urban Improvement Trust officials to create lease deeds-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में कॉलोनाइजर ने न्यास के अधिकारियों से मिलीभगत करके अपनी भूमि के साथ-साथ सरकारी भूमि के भी पट्टे बनाकर लोगो को बेच दिये

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जून 2026 1:27 PM (IST)
भीलवाड़ा में कॉलोनाइजर ने न्यास के अधिकारियों से मिलीभगत करके अपनी भूमि के साथ-साथ सरकारी भूमि के भी पट्टे बनाकर लोगो को बेच दिये
भीलवाड़ा (प्रकाश चपलोत जैन)। शहर में पिछले कुछ वर्षो से भूमाफियाओं और नगर विकास न्यास के अधिकारियों द्वारा मिलजुलकर गडबड जाले किये जा रहे है। जिसके के तहत विगत दिनों एक मामला सामने आया है। कॉलोनाइजर ने नगर विकास न्यास के अधिकारियों से मिलीभगत करके अपनी भूमि के साथ-साथ समीप सटी हुई सरकारी भूमि के भी न्यास द्वारा पट्टे बनाकर लोगो को बेच दिये गये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के मोमिन मोहल्ला निवासी मोहम्मद युसुफ अंसारी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि कालोनाईजर लियाकत अली,मोइनुल हक, मुजम्मिल हुसैन,यासीन मोहम्मद सहित अन्य भूमाफियाओं ने राजस्व ग्राम मलान की आराजे संख्या 1101,1113,1328/1115 पाडु नाले के समीप मस्जिद के पास चपरासी कॉलोनी में स्थित उक्त भूमि पूर्व में फखरुद्दीन पुत्र अमरूद्दीन के नाम पर खातेदारी दर्ज थी। जिसमें इन लोगों ने 50 के लगभग प्लाट काटे बाद में नगर विकास न्यास के अधिकारियों से मिलाभगती करके समीप ही सटी हुई न्यास की भूमि को भी शामिल कर कब्जा करके 60 के लगभग प्लाट काट दिये, जबकि आराजी संख्या 1111 दो बीसवा जमीन बिलानाम न्यास के नाम पर दर्ज है। यहीं नहीं इन लोगो ने न्यास के अधिकारियों से मिलाभगती करके खातेदारी जमीन के कागजात लगाकर सरकारी भूमि पर काटे गये प्लाटांे की 90बी तक करवा ली।
वर्तमान में एक दर्जन से अधिक प्लाट सरकारी बिलानाम की जमीन पर कटे हुए है। जहां लोगो ने मकान तक बना लिए। वहीं नगर विकास न्यास के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत आयेंगी तो उसकी जांच कराये जाएगी। वर्तमान में सचिव नहीं होने से काम अटके पडे है।
सूत्रों के अनुसार भीलवाड़ा शहर में कई बडे सफेद पोश कोलोनाईजर है जो उसी भूमि को खरीदकर उस पर भूखण्ड काटते है। जिस भूमि के पास सटी हुई सरकारी एवं बिलानाम भूमि हो ताकि अपनी भूमि के कागजातो के आधार पर सरकारी एवं बिलानाम भूमि की भी गुपचुप तरीके से 90 बी करवाकर पट्टे बना लिए जाते है। ऐसा खेल शहर के शास्त्रीनगर के आगे हरणी महादेव रोड पर दादीधाम के पास वर्षो पूर्व खेला गया। जिसमें भूमाफियाओं ने न्यास एवं निगम के अधिकारियों से मिलाभगती करके सरकारी भूमि एवं नाले पर अवैध रूप से कब्जा करके करोडो की आलीशान होटल तक खडी कर डाली। जिसकी कई बार शिकायते होने पर भी किसी भी अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement