In a programm rahul attack on badal government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संगरूर में केजरी पर बरसे राहुल, कहा- राष्ट्र विरोधी ताकतों की मदद कर रहे

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 1:08 PM (IST)
संगरूर में केजरी पर बरसे राहुल, कहा- राष्ट्र विरोधी ताकतों की मदद कर रहे
संगरुर। पंजाब में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गुरुवार को अखिरी दिन है। इसी के चलते पंजाब में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार के लिए पहुंचे हुए है। गुरुवार सुबह राहुल गांधी ने संगरुर में कांग्रेस के साझा चूल्हा कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की परेशानी भी सुनी। गांधी ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक जी हमेशा तेरा-तेरा की बात करते थे और पंजाब की सरकार हमेशा मेरा-मेरा करती है। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बडा हमला बोला। राहुल ने कहा कि केजरीवाल पंजाब में राष्ट्रविरोधी शक्तियों को खड़ा करने में मदद कर रहे हैं। राहुल ने पंजाब में पिछले दिनों हुए बम ब्लास्ट का जिक्र करते हुए केजरीवाल पर यह हमला बोला। राहुल ने कहा कि जिन्होंने पंजाब को बर्बाद किया, जिनके कारण राज्य हिंसा के दौर से गुजरा, आज वह ताकतें फिर सिर उठा रही हैं। राहुल ने इसके बाद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। वह इन ताकतों को खडा कर रहे हैं। वह इनकी मदद कर रहे है। अगर यह शक्तियां खड़ी हो गईं, तो विकास सारा अजेंडा दूसरी तरफ चला जाएगा।

[@ Punjab Election : अपने ही अपनों को ले डूबेंगे]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement