Immunization goals in the allotted time to earn sure-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीकाकरण में आवंटित लक्ष्यों को समय पर अर्जित करना सुनिश्चित करें : गुप्ता

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 8:13 PM (IST)
टीकाकरण में आवंटित लक्ष्यों को समय पर अर्जित करना सुनिश्चित करें : गुप्ता
सीकर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा अधिकारी उन्हें टीकाकरण में आवंटित लक्ष्यों को समय पर अर्जित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर जिले को रैंकिग में अव्वल लाने का समुचित प्रयास करें। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधिकारी अस्पतालों में आने वाले रोगियों का स्थानीय स्तर पर ही उपचार करें यदि आवश्यक हो तो ही जिला अस्पताल के लिए रैफर किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां पर चिकित्सा अधिकारी, पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी हो वहां पर पदस्थापन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रस्ताव बनाकर भिजवायें। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को सभी सीएचसी, पीएचसी पर स्वस्थ बालिका शिशु प्रतियोगिता का आयोजन करवायें। उन्होंने श्रीमाधोपुर, कूदन, नीमकाथाना, लक्ष्मणगढ़, खण्डेला ब्लाकों में टीकाकरण, संस्थागत प्रसव में कम प्रगति अर्जित करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समस्त आदर्श पीएचसी में स्टाफ की उपलब्धता हो, साफ सफाई की माकूल व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ को उनके मूल स्थान पर कार्य मुक्त करने के निर्देश ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि समस्त ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी समय-समय पर आशा सहयोगिनी, ए.एन.एम. की मॉनिटरिंग कर उन्हें टीकाकरण, संस्थागत प्रसव में वृद्धि लाने के लिए टीम भावना से कार्य कर लक्ष्यों को समय पर अर्जित करना सुनिश्चित करें। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर के ओ.पी. कुल्हरी, रफीक मौहम्मद, सीएमएचओ डॉ. एस.एस. अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के.शर्मा, आरसीएचओ डॉ. निर्मल सिंह, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.पी. ओला, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

[@ ताना मारने पर बसाया था यह शहर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement