Imam Bukharis big reveal, Mulayam, Akhilesh, Shivpal meeting began with-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इमाम बुखारी जुटे हैं यादव कुनबे को साथ लाने में

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 9:35 PM (IST)
इमाम बुखारी जुटे हैं यादव कुनबे को साथ लाने में
दिल्ली। जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने बड़ा खुलासा किया है। उनकी मुलायम सिंह यादव,अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के साथ बैठक हुई है।मैंने लखनऊ में पहले शिवपाल और मुलायम सिंह यादव से की मुलाकात, फिर सीएम अखिलेश यादव से मिला उसके बाद हम चारों (बुखारी, मलायम,अखिलेश, शिवपाल) ने मिलकर लम्बी बैठक की । बैठक में छोटी छोटी गलतफहमियों को दूर किया गया है, मैं फिर 31 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर लखनऊ जाकर परिवार के साथ बैठूंगा । अखिलेश होगें रजत समारोह में शामिल:
मुझे पक्की उम्मीद है कि सीएम अखिलेश यादव 5 नवंबर को सपा की रजत वर्षगांठ में शामिल होंगे, आगरा के विधायक जैसे लोगों ने कुछ गलतफहमी पैदा की थी, उन्हें दूर किया जाएगा ।
मुस्लिम रहेगें सपा के साथ:
कांग्रेस ने 60 सालों में कुछ नहीं किया, बसपा से बात होती नहीं, सपा के बीच तनाव से जरूर अल्पसंख्यकों में गफ़लत पैदा हुई थी लेकिन अब यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम एकजुट रहेगें ।
पहले 100 करोड़ आए, फिर होगी मुस्लिमों की बात:
भारत में हिंदू, जैन, बौद्ध, पारसी, जाति, क्षेत्र में अलग अलग धार्मिक मान्यताएं है, पहले सौ करोड़ नागरिकों को कॉमन सिविल कोर्ट पर राज़ी करें फिर करें भारतीय मुस्लमानों से बात ।
तलाक़ की लडाई कोर्ट में लड़ेगें:
तीन तलाक़ का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा, यह धार्मिक के साथ साथ कानूनी मामला भी है..हम इसे कोर्ट में लड़ेंगे, कॉमन सिविल कोर्ट जल्दी नहीं होने जा रहा..यूपी चुनाव में इससे ज्यादा ध्यान सूबे की बेहतरी पर दिया जाना चाहिए।इमाम ने सर्जीकल स्ट्राइक पर कुछ नहीं कहा ।
#जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स
#धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement