Illicit relationship because of wife murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 6:29 PM (IST)
अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या
भरतपुर। डीग क्षेत्र के गांव किशनसिंहपुरा थाना कामां निवासी तुलसीराम जाटव ने अवैध संबंधों के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बाद में उसका शव कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया। मामला खुलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पत्नी का शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार तुलसीराम अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ फरीदाबाद में किराये से रहकर मजदूरी करता था। वहां मकान मालिक से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हो गए। इसका पता चलने पर तुलसीराम अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर गांव आ गया। यहां मंगलवार देर रात करीब 3 बजे तुलसीराम ने पत्नी की हत्या कर दी और उसका शव कमरे की कच्ची फर्श में गड्ढा खोदकर दबा दिया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीग सुरेंद्र सिंह कविया, सीओ कामां श्यामलाल, थानाधिकारी कामां बृजेन्द्र यादव ने मौके पर पहुंचकर उपखंड मजिस्ट्रेट कामां की मौजूदगी मेें शव को निकलवाया। बाद में शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। कामां पुलिस तुलसीराम जाटव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement