Illegal fireworks factories lead to take large accidents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध बारूद फैक्ट्रियों पर छापा,कई फैक्ट्रियां सील, SEE PHOTOS

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 11:41 AM (IST)
अवैध बारूद फैक्ट्रियों पर छापा,कई फैक्ट्रियां सील, SEE PHOTOS
ग़ाज़ियाबाद का फरुखनगर पटाखा निर्माण को लेकर पूरे देश में मशहूर है। यहाँ पर बड़े पैमाने पर आतिशबाजी बनाने का काम किया जाता है। कई साल पहले एक हादसे में जलकर सैकड़ों लोगों की जान चली गयी थी। जिसके बाद गाँव के बाहर खेतो में फैक्ट्रियां बनाने की परमीशन दी गयी। जिससे आबादी में कोई हादसा ना हो। फैक्ट्री मालिकों के सामने तमाम तरह के मानक तय किये गए उसके बाद उन्हें पटाखा बनाने के लाइसेंस दिए गए लेकिन पिछले कुछ सालों में पुलिस से साठगांठ करके लोगों ने सैकड़ों फैक्ट्रियां बना ली। इस बार भी गाजियाबाद के फरुखनगर का यही हाल है। आज अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर एएसपी और एसडीएम ने छापा मारकर कई फैक्ट्रियां सील की । इलाके में 80 लाइसेंसी फैक्ट्रियां हैं और इसके अलावा लगभग 200 फैक्ट्रियां यहां अवैध रूप से चल रही हैं। जिन पर आज प्रशासन ने अपनी कार्रवाई की है। जिसके बाद अवैध रूप से चलने वाली फैक्ट्री के मालिकों में अफरा तफरी मची है। फैक्ट्री और लाईसेंस जांच के साथ ही प्रशासन सुरक्षा उपकरणों का भी जायजा लिया है। कहीं उपकरण ही नही थे। जहां थे वहाँ चलाने वालों को उपकरण चलाने की विधि लोगों को मालूम नही थी । यह भी पढ़े :ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्न यह भी पढ़े :धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार

1/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement