कपूरथला। कोतवाली थाना पुलिस ने गांव नव¨पड भट्टे में पानी की टंकी में अवैध शराब का बड़ा स्टॉक जमा कर कई माह से धंधा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि निर्मल सिंह उर्फ कुलविंदर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह ने अवैध शराब का स्टाॅक जमा कर कारोबार करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के भाई के खिलाफ पहले ही करीब एक दर्जन मामले दर्ज है और भाई व पिता जेल में भी बंद है।