Advertisement
अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़; 2 गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रीत पाल सांगवान ने आईएएनएस को बताया, "उत्तर प्रदेश के हाथरस में हथियारों की एक अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई और हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।"
उन्होंने ताले और चाबियों के निर्माण के लिए किराए पर एक कमरा लिया था, लेकिन कथित तौर पर इसका इस्तेमाल अवैध रूप से हथियारों का निर्माण करने लगे।
पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान सुनील के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।
पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वे मैन्युफैक्च रिंग यूनिट में हथियार बनाते थे और उन्हें उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में 2,500 से 3,000 रुपये प्रति हथियार के हिसाब से बेचते थे।
सांगवान ने कहा, "अभिषेक कई वर्षों से इसमें शामिल था और उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम सहित लूट और डकैती के एक दर्जन मामले दर्ज किए गए थे। वह पहले भी जेल की सजा काट चुका है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की आपूर्ति के लिए सुनील अभिषेक से 10 प्रतिशत कमीशन लेता था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


