लम्बित मामलों के चलते कानपुर देहात, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज व झांसी की कार्यवाही पर सुधार
कराने को कहा। आईजी ने आपराधिक मामलों में हत्या, लूट, डकैती सहित अन्य मामलों में अफसरों को
चुनाव के मद्देनजर कड़ी कार्यवाही व सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए। सभी जनपदों
की कार्यवाही पर संतोष जताया और कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने को
लेकर आवश्यक सभी तैयारियां व निर्देशों को अनुपालन करें और अपराधियों के विरूद्ध
कठोर कार्यवाही की जाए। डीआईजी रेंज को समय-समय पर बेसिक पुलिसिंग को लेकर अपने
स्तर पर समीक्षा करने को निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में डीआईजी रेंज राजेश मोदक, एसपी कानपुर देहात प्रभाकर चौधरी, कन्नौज एसपी दिनेश पी कुमार सहित जोन
के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।