khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 11:34 PM (IST)
बदायूं। बरेली जोन आईजी ने बुधवार को एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, सभी सीओ और एसओ की अहम बैठक ली और अपराध को लेकर समीक्षा की। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को अहम और कड़े निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में कमी आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।