If you go to Bharatpur, do not stay in this star hotel, these problems can happen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर जाएं तो इस सितारा होटल में न रुकें, हो सकती है ये परेशानियां

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2023 3:30 PM (IST)
भरतपुर जाएं तो इस सितारा होटल में न रुकें, हो सकती है ये परेशानियां
भरतपुर। अगर आप भरतपुर घूमने जा रहे हैं तो कृपया इस होटल में न रुकें। आपको इस होटल में कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिना सूचना के वाई फाई बंद हो जाता है। कई बार बिजली गुल हो जाती है। रूम में टीवी भी काम नहीं करता है। ऐसा ही कुछ यात्रियों को सहना पड़ा है। यात्रियों ने इसकी शिकायत भी की है। होटल में रुके यात्रियों के अनुसार होटल के रेजेन्टा रिसोर्ट में बुधवार सुबह 6 से 9 बजे तक वाई फाई अचानक ही बंद हो गया। इस दरम्यां 20 से अधिक मर्तबा बिजली गुल हो गई। पीबीएक्स, टीवी कुछ भी काम नहीं कर रहा था। होटल में रुके हुए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने प्रबंधन को शिकायत भी की, लेकिन सिस्टम को ठीक करने में काफी वक्त लगा। ऐसे में यात्री परेशान होते रहे। होटल में मौजूद इंचार्ज पंकज ने हमें बताया कि कुछ देर के लिए परेशानी हुई थी। कुछ देर बाद ही सिस्टम को दुरस्त कर दिया गया है। अब कोई परेशानी नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement