If there is no dialogue with the Pensioner Welfare Organization, the pensioners will stage a sit-in protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेंशनर कल्याण संगठन से वार्ता नहीं की तो पेंशनर करेंगे धरना प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 10:26 PM (IST)
पेंशनर कल्याण संगठन से वार्ता नहीं की तो पेंशनर करेंगे धरना प्रदर्शन
- पेंशनरों को समय पर नहीं मिल रही पेंशन, पुराना पैटर्न अपना रही सरकार और प्रबंधन हमीरपुर। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष केसी चौहान की अध्यक्षता में एनजीओ भवन में आयोजित की गई। राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में पेंशनरों के देय भत्तों को समय पर भुगतान न किए जाने पर सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन के प्रति रोष व्यक्त किया। इस बात पर भी आक्रोष व्यक्ति किया गया कि इस आयु के पड़ाव पर सरकार और प्रबंधन पेंशनर्ज को कोर्ट कचहरी और सड़कों पर न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य कर रही है। सरकार और प्रबंधन पेंशनरों से बातचीत करने का भी समय नहीं दे रही है।
संघ के प्रधान ने कहा कि सर्वसम्मती से बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार और प्रबंधन समस्याओं का समाधान नहीं करती है और संगठन के साथ वार्ता नहीं करती है तो निकट भविष्य में निगम मुख्यालय व विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करने पर विवश होना पड़ेगा। पथ परिवहन कल्याण संगठन के राज्य प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पेंशनर्ज से वित्तीय मामले हैं उन पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार और निगम हमारे पेंडिंग डयूज हैं जिसे नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और निगम प्रबंधन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य समस्या पेंशन की है, पेंशन हमें समय पर नहीं मिल रही है। जो दो से चार महीनों से पेंडिंग चल रही थी। पिछले 8 महीनों से समय पर मिल रही थी अब दो महीनों से फिर वही पेट्रन चल पड़ा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फिर वही पुराना पैटर्न अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मीटिंग के दौरान भी परिवहन मंत्री से मिले लेकिन हमारी कोई बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि संगठन के साथ भी औपचारिक बैठक की जाए लेकिन अभी कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिला है।
इस अवसर पर राज्य के उपप्रधान विक्रम राणा, हमीरपुर यूनिट के प्रधान अजीत कुमार, मुख्य सलाहकार नानक शांडिल, गुलाब सिंह रोहडू यूनिट के अलावा प्रदेश भर के पेंशनर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement