होशियारपुर। एनडीए सरकार ओआरपी पर झूठ बोल कर पूर्व सैनिकों को गुमराह कर रही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने ओआरपी लागू कर दी है तो पूर्व सैनिक अभी तक धरने पर क्यों है। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश सचिव लव कुमार गोल्डी का। वे शनिवार को गांव भांमिया में थे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक राम किशन का शव अस्पताल में था तो प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर उनके परिवार को पुलिस ने थाने में जबरजस्ती बैठा कर रखा था। जब राहुल गांधी उनके परिवार को मिलने गए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्केयह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...