Advertisement
कांग्रेस सरकार बनने पर पूरी होंगी सरपंचों की चारों मांग, खत्म होगी ई-टेंडरिंग : हुड्डा

साथ ही ग्रामीण विकास आयोग और वित्त आयोग बनाया गया। वित्त आयोग की सिफारिश से पहली बार पंचायत को सीधा 12,000 करोड़ रूपया भेजा गयाय़ इसका नतीजा यह हुआ की 2014 तक प्रदेश के हर गांव में गलियां, सड़कें, पगडंडी पक्की थीं। गांव में सीमेंटेड सड़कें बनाने की शुरुआत कांग्रेस कार्यकाल में ही हुई थी। आदर्श गांव विकसित करने की पहल भी तभी हुई थी। इसका नतीजा यह हुआ कि हरियाणा का ग्रामीण विकास पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल की तरह उभरा, जिससे बाकी राज्यों ने भी सीख ली।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान ही महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100 गज के 3,82,000 प्लॉट मुफ्त बांटे गए। यह देश के इतिहास की पहली ऐसी योजना थी। गांव में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक कलम से सीधे 11000 सफाई कर्मियों को रखा गया। पंचायती राज संस्थाओं को मानदेय देने की शुरुआत की गई और गांव-गांव में खेल स्टेडियम बनाए गए। ग्रामीण और किसानों को राहत देने के लिए 1600 करोड रुपए के बिजली बिल माफ किया गए। इन तमाम क्रांतिकारी और कल्याणकारी योजनाओं के चलते हरियाणा ने विकास की नई उड़ान भरी और हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने और विकास के हर पैमाने पर देश का नंबर वन राज्य बन गया। लेकिन आज बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा को बेरोजगारी, अपराध, नशे और बदहाली में पहले पायदान पर पहुंचा दिया है। ऐसे में जरूरी है कि फिर से कांग्रेस सत्ता में आए और उन कल्याणकारी योजनाओं को फिर से आरंभ किया जाए।
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में एकबार फिर कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को ₹6000 पेंशन, गृहिणी को ₹500 में गैस सिलेंडर, ₹300 यूनिट मुफ्त बिजली और 100 गज के प्लॉट आवंटन की योजना शुरू की जाएगी। पंच, सरपंच और नंबरदारों के मान सम्मान का पूर्ण ध्यान रखते हुए रैली में रखी गई तमाम मांगों को पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायती राज दिया, लेकिन इस सरकार ने पंचायतों को दी शक्तियों को छीन लिया। इस सरकार ने 2 साल तक चुनाव ना करवाकर प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाया फिर पंचायतों के के अधिकारों पर कुठारगाहट करने का कार्य किया है। कांग्रेस कार्यकाल में पंचायतों को 20 लाख तक के काम करवाने का अधिकार था। लेकिन इस सरकार ने उनको 2 लाख सीमित कर दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर सरपंचों पर लाठियां भांजी गईं।
चौधरी उदयभान ने कहा कि अब प्रदेश की जनता इन का बदला वोट की चोट से लेने जा रही है। खासतौर पर ग्रामीण और किसान इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुके हैं। कांग्रेस सरकार में नारा होता था- कांग्रेस तेरे राज में, जीरी गई जहाज में। लेकिन अब नारा लगता है- खट्टर तेरे राज में, जीरी गई ब्याज में। इस सरकार ने किसान को तबाह कर दिया है। प्रदेश व सत्ता में बैठी मौजूदा सरकारें बोगस वादे करके लोगों को बरगलाती हैं। लेकिन इसबार हरियाणा में जनता को गुमराह करने वाली इस राजनीति का अंत तय है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


