IDE Bootcamp concluded, 5 winning teams honored-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईडीई बूटकैंप सम्पन्न, 5 विजेता टीम सम्मानित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2024 7:42 PM (IST)
आईडीई बूटकैंप सम्पन्न, 5 विजेता टीम सम्मानित
जयपुर। एसकेआईटी कॉलेज मे शिक्षा मंत्रालय एवम एआईसीटीई के संयुक्त तत्वाधान मे चल रहे पांच दिवसीय इनोवेशन, डिज़ाइन एवं एनपीत्रेप्रेंयूर्शिप (आईडीई) बूटकैंप का समापन शुक्रवार को हुआ। वेलिडिक्टरी समारोह में भाग लेने वाली 18 में से 5 सर्वश्रेष्ठ टीमों की घोषणा की गई।कार्यक्रम में एआईसीटीई चेयरमैन प्रो. टी.जी. सीताराम ने मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन शिरकत की। उन्होंने बूटकैंप के दौरान छात्रों के हुनर की सराहना की एवं उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एसकेआईटी के अध्यक्ष सुरजा राम मील ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक सफल एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मूल्यों, संकल्प-शक्ति एवं टीम प्रयास के महत्व पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम में निदेशक जयपाल मील, डायरेक्टर एकेडमिक्स प्रो. एस.एल. सुराना, अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, बनस्थली विद्यापीठ के सीईओ, डॉ. अभिषेक पारीख, वाधवानी फाउंडेशन से डॉ. शीनू जैन एवं धनुष, बुटकैंप के एसपीओसी प्रो. पुनीत शर्मा समेत अन्य लोगो ने वेलिडिक्टर समारोह में स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement