Advertisement
आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला परिषद को कचरा संग्रहण के लिए 15 ई रिक्शा किए भेंट

इस अवसर संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीना ने फाउंडेशन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने ई-रिक्शा को आईसीआईसीआई फाउंडेशन की झंडी दिखाकर ई रिक्शा को पंचायतों के लिए रवाना किया।
10 पंचायत समिति की 14 ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन होगा
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि जिले धवा पंचायत समिति के खुडाला खाटावास एवं भांडू कल्ला, लूणी पंचायत समिति की पलासनी और सर,पंचायत समिति ओसियां मुख्यालय पर दो, देचू पंचायत समिति की सेतरावा और मंडला कल्ला, लोहावट पंचायत समिति की लोहावट बिश्नावास और भीकमकोर, बावड़ी पंचायत समिति की अनवाणा, तिंवरी पंचायत समिति की मथानिया, मंडोर पंचायत समिति की दईकड़ा, फलोदी समिति की खींचन और बापिणी पंचायत समिति की बेदू में इन ई रिक्शा द्वारा ठोस कचरे का प्रबंधन सुव्यवस्थित रूप से किया जायेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


