कानपुर । केन्द्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल घाटमपुर में जिस समय पॉवर प्लांट का भूमि पूजन कर रहे थे तो उसी समय क्षेत्र के किसान ने अपनी कब्र खोदकर पुलिस को छका दिया। किसान का कहना है कि अगर खेत से बिजली का पोल नहीं हटाया गया तो कब्र में ही जान दे दूूंगा। घाटमपुर तहसील के तिवारीपुर गांव का किसान बीएल विश्वकर्मा काफी दिनों से अपने खेत में लगे हाईटेंशन पोलों को हटवाने के लिए बिजली विभाग के कार्यालयों में चक्कर लगा रहा था। उसका आरोप है कि कम जमीन होने के बाद भी विभाग ने मेरे खेत में पोल लगा दिया है। जिससे फसल का उत्पादन कम हो गया है। मजबूर होकर किसान पोल के नीचे ही अपनी कब्र खोद कर बैठ गया। जिससे पुलिस के हाथ पाव फूल गये। एसडीएम भी ग्राम प्रधान के साथ पहुंचे।
#यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी
#नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें