hymns in jagran, devotional atmosphere in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जागरण में गूंजे भजन, भक्तिमय हुआ माहौल

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 12:45 PM (IST)
जागरण में गूंजे भजन, भक्तिमय हुआ माहौल
बीकानेर। स्व. पंडित गणेशदास पुरोहित की स्मृति में पूगल पुरोहित परिवार की ओर से सालेकी होली में आयोजित जागरण में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। जागरण की शुरुआत प्रसिद्ध संगीतज्ञ नारायण रंगा ने ‘गाइए गणपति गजवंदन’ स्तुति के साथ की। उन्होंने ‘अटल छत्र की जय-जय हो’ और ‘जगत जननी की शरण तू जा’ जैसे भजनों के साथ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद नवरत्न रंगा, मुन्ना सरकार, के.सी. काका ने एक के बाद एक सुमधुर भजनों से समा बांध दिया। तबले पर गुलाम हुसैन ने संगत दी। जागरण सुबह तक चला। आयोजक स्वरूपसिंह पुरोहित ने सभी आंगतुकों का आभार जताया। महेश दास पुरोहित, रमेश दास पुरोहित, किसन पुरोहित, एस. कुमार पुरोहित और अशोक आचार्य ने विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला। इस दौरान शहरी क्षेत्र के अनेक श्रोता मौजूद थे। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement