Husband Throat Rita After Debate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पति ने बहस के बाद पत्नी का गला रेता

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 जून 2018 7:29 PM (IST)
पति ने बहस के बाद पत्नी का गला रेता
गुरुग्राम । एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ तीखी बहस के बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सोहना मार्ग पर बादशाहपुर के पास गैरतपुर बास के निवासी 58 साल के राम मेहर के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है। वह फरार है। लाल कौर (55) को उनका बेटा बिजेंद्र (27) सिविल अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक चिकित्सक ने कहा, "अत्यधिक खून बहने से कौर की मौत हो गई।"
बिजेंद्र ने पुलिस से कहा, "मेरे माता-पिता पैसे की कमी की वजह से अक्सर छोटे-छोटे मुद्दों पर लड़ते रहते थे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement