Husband murdered wife murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 11:49 AM (IST)
पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या
झांसी। जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र में शादी के एक वर्ष बाद ही गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी। इसके बाद मृतका के मायके पक्ष के आरोप पर पति को ससुर समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। जनपद गुमनावारा निवासी तकरीबन 25 वर्षीय नेहा की फरवरी 2016 में शिवाजी नगर निवासी रवि के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। मां पुष्पा और भाई रिंकू का कहना है कि घर में नेहा के भाई की 30 अप्रैल को शादी थी। जिसके लिये वह शादी का कार्ड देने उसके घर गया हुआ था। जहां नेहा परेशान नजर आ रहा था। जब उसने नेहा को मायके भेजने के लिये रवि से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर मायूस होकर वह घर चला आया। नेहा के मां और भाई का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति और ससुरालीजन उसे मामूली बातों को लेकर प्रताड़ित करता था। गत रात्रि रवि ने उसकी बहन को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर मृतका के ससुरालीजन में कुछ लोगों का कहना है कि उसके मायके वाले उसे घर बुलाते नहीं थे। जिस कारण उसने गोली मारकर आत्महत्या की तो वहीं कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग में गोली लगना बताया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका नेहा के मायके पक्ष की शिकायत पर ससुर समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरु कर दी। जबकि पति पुलिस की पकड़ दूर होना बताया जा रहा है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement